केदारनाथ मंदिर के कपाट आगामी 24 अप्रैल को खुलेंगे। महाशिवरात्रि के पर्व पर बदरी केदार मंदिर समिति ने यह घोषणा मंगलवार की सुबह की। आगामी 24 अप्रैल 2015 को सुबह साढ़े आठ बजे मिथुन लग्न में भगवान केदार के दर्शन के लिए विधिविधान के साथ कपाट खुल जाएंगे।
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा हर साल शिवरात्रि के मौके पर ही की जाती है। मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में यह घोषणा की गई।
कपाट खुलने की तारीख की घोषणा होने के साथ ही धाम में पुनर्निर्माण कार्य और तेजी से किया जा रहा है। बदरी केदार मंदिर समिति ने इसके लिए सभी तैयारियां सोमवार को ही पूरी कर ली थी।