बीकेटीसी को हुई 18 करोड़ की आय
केदारनाथ में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को अब तक 18 करोड़ से अधिक की आय हो चुकी है। इस राशि में प्रोटोकॉलधारी शिव भक्तों से हुई 45 लाख की आमदनी भी शामिल है। बीकेटीसी के अनुसार कपाट खुलने के बाद से अभी तक 15000 से अधिक प्रोटोकॉलधारी अतिथि श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।
कपाट खुलने के बाद से श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को केदारनाथ में भेंट, चढ़ावा, दान-दक्षिणा से 18 करोड़ और बदरीनाथ में 16 करोड़ की आय हो चुकी है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि इस बार प्रोटोकॉलधारी वीवीआईपी व वीआईपी अतिथि श्रद्धालुओं से दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। पूरे यात्राकाल में कुल आमदनी 18 करोड़ तक हो गई है। केदारनाथ धाम में दान, चढ़ावा और वीआईपी शुल्क का प्रतिदिन का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है।