फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: धाम में दूसरे चरण का पुनर्निर्माण 23 दिसंबर तक हो जाएगा पूरा, बदरीनाथ के बारे में भी जानें ये अपडेट

Fri, 23 Sep 2022 07:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केदारनाथ में दूसरे चरण में 188 करोड़ रुपये के 21 कार्य किये जा रहे हैं। इनमें तीन कार्य पूरे हो चुके हैं। छह कार्य दिसंबर 2022 तक पूरे हो जाएंगे। शेष 12 कार्यों को जुलाई 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरीकुंड में गेट का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ में दूसरे चरण का कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। 188 करोड़ की लागत से 21 कार्यों पर तेजी से कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री की वर्चुअल समीक्षा बैठक में यह जानकारी मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने दी। उन्होंने केदारनाथ और बदरीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


सीएस संधु ने बताया कि केदारनाथ में प्रथम चरण के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। दूसरे चरण में 188 करोड़ रुपये के 21 कार्य किये जा रहे हैं। इनमें तीन कार्य पूरे हो चुके हैं। छह कार्य दिसंबर 2022 तक पूरे हो जाएंगे। शेष 12 कार्यों को जुलाई 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरीकुंड में गेट का निर्माण किया जा चुका है।

संगम घाट का कार्य जून 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। ईशानेश्वर मंदिर का कार्य भी एक माह में पूर्ण हो जाएगा। मास्टर प्लान के अनुसार सभी कार्य दिसंबर 2023 तक पूर्ण किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि बदरीनाथ में भी मास्टर प्लान के अनुसार तेजी से कार्य हो रहे हैं। शीश नेत्र झील एवं बद्रीश झील का कार्य तीन माह में पूर्ण हो जाएगा। रिवर डेवलपमेंट प्रोजक्ट का कार्य जून 2023 तक पूर्ण हो जाएगा।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Recruitment Scam: समय से चेत जाते तो नहीं होते इतने भर्ती घोटाले, त्रिवेंद्र सरकार में सामने आई थी गड़बड़ी
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बदरीनाथ और केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। इस साल श्रद्धालु संख्या भी बढ़ी है। इसका पुनर्निर्माण कार्य पर प्रभाव नहीं पड़ा। 10 गुना काम हुआ। दिसंबर 2023 तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें