केदारनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सरकार पुलिस-प्रशासन से लेकर एसडीआरएफ की टीम सहित स्थानीय लोग भी जुटे रहे। सीएम धामी ने कहा कि अभियान को पूरा करने में सभी लोगों का सहयोग मिला।
केदारनाथ रेस्क्यू को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है और अधिकांश लोगों को वहां से निकाल लिया गया है। अब हमारी प्राथमिकता जल्द से जल्द यात्रा को फिर से शुरू करना है।
सीएम धामी ने कहा कि हमें सभी एजेंसियों का सहयोग मिल रहा है। राज्य सरकार की सभी एजेंसियां काम कर रही हैं। सामाजिक संगठनों के लोग, सभी ने आगे आकर इस पूरे अभियान में मदद की है। सभी चाहते हैं कि यात्रा जल्द से जल्द शुरू हो, हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।