फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश की महिलाओं को तोहफा, रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में कर सकेंगीं निशुल्क यात्रा

Thu, 08 Aug 2024 02:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सरकार के निर्देश पर सचिव परिवहन बृजेश संत ने परिवहन निगम प्रबंधन को रक्षाबंधन पर दो दिन तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा संबंधी आदेश जारी करने का पत्र भेजा था।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की महिलाओं को धामी सरकार ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। बृहस्पतिवार को परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन सीपी कपूर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर सचिव परिवहन बृजेश संत ने परिवहन निगम प्रबंधन को रक्षाबंधन पर दो दिन तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा संबंधी आदेश जारी करने का पत्र भेजा था। इस दौरान होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। परिवहन निगम प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव के निर्देशों पर इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश की महिलाएं रोडवेज बसों में दो दिन तक प्रदेश के भीतर मुफ्त सफर कर सकेंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सफर के दौरान कुछ हिस्सा यूपी का भी पड़ता है, तो भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ने सभी मंडलीय प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, डिपो सहायक महाप्रबंधकों को इस संबंध में पत्र भेजा है। बताया कि यात्रा का विवरण तैयार करके निगम मुख्यालय को भेजा जाए। इस विवरण के आधार पर यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें