फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर धाम में 40 दिनों में पहुंचा चुका  200 टन सामग्री, इस माह तक देगा सेवा

Sat, 10 Dec 2022 07:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।

सार

बीते एक नवंबर को चिनूक गौचर पहुंचा था। 2 नवंबर से अभी तक प्रतिदिन 2 से 3 शटल करते हुए चिनूक केदारनाथ में पुनर्निर्माण सामग्री पहुंचा रहा है। इस वर्ष के आखिरी तक 10 कार्य पूरे होने हैं जिसमें वाटर एटीएम, मंदाकिनी नदी किनारे दुकानों का निर्माण आदि हैं।
विज्ञापन
सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर बीते 40 दिनों में 200 टन निर्माण सामग्री धाम पहुंचा चुका है। इस माह के आखिर तक चिनूक केदारनाथ धाम के लिए अपनी सेवाएं देता रहेगा। धाम में इन दिनों दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं।

विज्ञापन


केदारनाथ पुनर्निर्माण में सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर अहम भूमिका निभा रहा है। बीते एक नवंबर को चिनूक गौचर पहुंचा था। 2 नवंबर से अभी तक प्रतिदिन 2 से 3 शटल करते हुए चिनूक केदारनाथ में पुनर्निर्माण सामग्री पहुंचा रहा है। इस वर्ष के आखिरी तक 10 कार्य पूरे होने हैं जिसमें वाटर एटीएम, मंदाकिनी नदी किनारे दुकानों का निर्माण आदि हैं। शेष कार्यों को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पत्नी की इच्छा के खिलाफ बनाए शारीरिक संबंध, आईटीबीपी के जवान को दो साल का कारावास
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि चिनूक हेलीकॉप्टर ने बीते 40 दिनों में लगभग 90 शटल की हैं जिसमें 200 टन से अधिक निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचाई गई है। इस माह के आखिर तक चिनूक की सेवाएं ली जाएगी। केदारनाथ में कार्यदायी संस्था डीडीएमए-लोनिवि के एई राजविंद सिंह ने बताया कि चिनूक से दूसरे चरण के कार्यों की संपूर्ण निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें