शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के चारधाम से विश्वभर के हिंदुओं की आस्था जुड़ी है।
बावजूद इसके अधिक पैसा कमाने और फिल्म की टीआरपी बढ़ाने की होड़ में लेखकों व फिल्म निर्माता-निर्देशकों ने हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। कहा कि नई रिलीज होने जा रही आराध्य केदारनाथ के नाम पर मजहब विशेष के नायक व हिंदू नायिका को चुनकर एक बार फिर हिंदू धर्म की आस्था को झकझोरने का प्रयास किया गया है।
ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री संजय थपलियाल, रवि कुमार अग्रवाल, पंकज नेगी, प्रवीण थापा, जितेंद्र गोस्वामी, रजनीश, राजेश नौटियाल, अभिषेक जैन, सचिन माहेश्वरी, अमित शर्मा, सुदीप कुमार व सुनील कुमार सैनी शामिल रहे।