फोर्स की तैनाती को लेकर भी गहन मंथन हुआ। हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था के बाकायदा फिर राष्ट्रपति के काफिले के कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना होने की रिहर्सल शरू हुई। रिहर्सल के दौरान काफिले के गुजरने के समय यातायात रोका गया।
हेलीपैड से होते हुए काफिला सीधा बहादराबाद, हाईवे से होते हुआ पतंजलि योगपीठ पहुंचा। पतंजलि योगपीठ में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम स्थल ही डी ब्रीफिंग भी हुई और आला अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
रिहर्सल के दौरान मिनट दर मिनट पर विशेष फोकस रहा। हेलीपैड से निकलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने और फिर प्रस्थान समय की भी पूरी समीक्षा की गई। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि कुछ कमियां सामने आई थी, जैसे की फोर्स की कमी कुछ प्वाइंट पर कम देखने को मिली, उसे पूरा करने के निर्देश दिए गए है।
- वीवीआईपी के एम्स ऋषिकेश से आशियाना के लिए प्रस्थान करने से पूर्व ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाले समस्त यातायात को श्यामपुर चौकी से 100 मीटर पहले रोका जाएगा व हरिद्वार से देहरादून आने वाले समस्त यातायात को नेपाली फार्म तिराहे से 100 मीटर पीछे बैरियर लगाकर प्वाइंट पर रोका जाएगा।
- ऋषिकेश से देहरादून आने वाले समस्त यातायात को भानियावाला तिराहे से 100 मीटर पहले प्वाइंट पर रोका जाएगा।
- मियांवाला से डोईवाला की तरफ जाने वाले समस्त यातायात को लच्छीवाला फ्लाईओवर पर प्वाइंट पर रोका जाएगा।
- आईएसबीटी से मियांवाला की ओर जाने वाले यातायात को कारगी चौक से डायवर्ट कर दूधली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 6 नंबर पुलिया से जोगीवाला की ओर जाने वाले यातायात को रायपुर की ओर डायवर्ट किया आएगा।
- वीवीआईपी फ्लीट के मोहकमपुर फ्लाई ओवर पहुंचने पर विधानसभा तिराहा, रिस्पना पुल, नेहरू कॉलोनी तिराहा, फव्वारा चौक, इनकम टैक्स तिराहा, अग्रवाल बेकरी, अतुल माहेश्वरी चौक तक मुख्य मार्ग से 50 मीटर पूर्व बैरियर लगाकर रोक दिया आएगा।
- वीवीआईपी फ्लीट के रिस्पना पहुंचने से पहले आराघर चौक से दिलाराम चौक तक मुख्य मार्ग से 50 मीटर पूर्व बैरियर लगाकर रोक दिया आएगा।
- चीला से आने वाले समस्त यातायात को बैराज पुल पार बैरियर लगाकर रोक दिया आएगा।