फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड में दर्शन देंगे केदारनाथ

Sat, 29 Nov 2014 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली के राजपथ पर केदारनाथ धाम के दर्शन होंगे। 26 जनवरी को निकलने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी का चयन किया गया है।
विज्ञापन


झांकी की थीम ‘केदारनाथ’ रखी गई है। रक्षा मंत्रालय ने पिछले दिनों अंतिम और पांचवें दौर की बैठक में राज्य की झांकी का चयन किया।

नरेंद्र सिंग नेगी ने दिए स्वर
महानिदेशक सूचना रविनाथ रमन ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने देश के 15 राज्यों की झांकियों का चयन किया है। इनमें उत्तराखंड के अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा, सिक्किम, असम, यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात तथा झारखंड भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार झांकी के लिए केदारनाथ पर आधारित थीम सांग को उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार नरेंद्र सिंह नेगी ने स्वर दिए हैं।

रक्षा मंत्रालय की बैठक में हुई प्रस्तुति
झांकी के लिए रक्षा मंत्रालय की बैठकों में सूचना विभाग के सहायक निदेशक केएस चौहान ने विशेषज्ञ समिति के समक्ष झांकी के डिजाइन, मॉडल तथा म्यूजिक का प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान झांकी की थीम, डिजाइन, मॉडल के साथ ही झांकी पर आधारित 65 सेकेंड का म्यूजिक स्वीकृत किया जाता है। झांकी के सेलेक्शन के लिए विभिन्न पैरामीटर्स निर्धारित हैं।
विज्ञापन


अब सात झांकियां प्रदर्शित
महानिदेशक सूचना ने बताया कि राज्य गठन से अब तक सात झांकियां राजपथ पर प्रदर्शित हो चुकी हैं। 2003 में ‘फुलदेई’, 2005 में ‘नंदाराज जात यात्रा’, 2006 में ‘फूलों की घाटी’, 2007 में ‘कार्बेट नेशनल पार्क’, 2009 में ‘साहसिक पर्यटन’, 2010 में ‘कुंभ मेला’, 2014 में ‘जड़ी-बूटी’, का सफल प्रदर्शन किया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें