फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः धूप खिलने से कुछ राहत, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे बंद

Tue, 19 Jul 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
badrinath highway blocked - फोटो : file photo
विज्ञापन
चार ‌दिन बाद उत्तराखंड को बारिश के कहर से कुछ निजात मिली है। मंगलवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में चटख धूप खिलने से खौफजदा लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। देहरादून में सुबह से मौसम साफ रहा। उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग सहित अन्य इलाकों में मंगलवार को मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


हालांकि बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ और केदारनाथ हाईवे सोनप्रयाग में अभी भी बंद है। जिसे खोलने के प्रयास जारी हैं। केदारनाथ हाईवे मंगलवार को नवें दिन भी बंद है। गंगोत्री हाईवे हेलगूगाड एवं सुनगर के बीच भारी बोल्डर आने से अवरुद्ध है।
यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है। 

हरिद्वार में बारिश के बाद जगह-जगह जमा सिल्ट को साफ करने में प्रशासन जुटा हुआ है। रुड़की में बारिश थमने के बाद अब शहरवासी जनजीवन पटरी पर लाने में लग गए है। अभी यहां कई मोहल्लों में जलभराव है। जलभराव से कहीं लोगों के मकान ध्वस्त हो गए तो कहीं लोगों के घर में रखा सामान और अनाज बर्बाद हो गया। इससे लोगों को लगी लाखों की चपत लगने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें