केदारनाथ हेली सेवा व चार्टर्ड सेवा शुरू करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है।
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए डीजीसीए की टीम जल्द ही निरीक्षण के लिए उत्तराखंड आएगी। सुरक्षा इंतजाम व हेलिकॉप्टरों का तकनीकी निरीक्षण के बाद डीजीसीए की अनुमति पर 15 सितंबर से हेली सेवा संचालित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा व चार्टर्ड सेवा शुरू करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। यूकाडा की ओर से 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। जल्द ही डीजीसीए की टीम गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगी।
बता दें कि मानसून सीजन के चलते डीजीसीए की 25 जून से हेली सेवा संचालन पर रोक है। मानसून के बाद चारधाम यात्रा में केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु बेसब्री से हेली सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि शीघ्र ही डीजीसीए की टीम निरीक्षण के लिए आएगी। अनुमति मिलने के बाद 15 सितंबर से सेवा संचालित करने की तैयारी की जा रही है।