फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: ट्रांस भारत कंपनी के दो पायलटों के लाइसेंस रद्द, क्रैश हुए हेली के साथ खराब मौसम में भरी थी उड़ान

Wed, 18 Jun 2025 12:17 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर थोड़ा आगे था और उसके पीछे से ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टर भी गुप्तकाशी के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 15 जून को सुबह 5 से 6 बजे के शेड्यूल में आर्यन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर के अलावा ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टर ने भी उड़ान भरी थी। खराब मौसम में उड़ान भरने के कारण अब डीजीसीए ने ट्रांस भारत हेली कंपनी के दो पायलट योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई के लाइसेंस छह-छह माह के लिए रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन


15 जून को आर्यन हेली कंपनी और ट्रांस भारत दोनों कंपनियों के तीन हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी से अपने-अपने हेलिपैड से यात्री लेकर केदारनाथ पहुंचे और वहां से पुन: टेकऑफ किया। इस दौरान आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर थोड़ा आगे था और उसके पीछे से ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टर भी गुप्तकाशी के लिए आ रहे थे। इस दौरान घने कोहरा के कारण दृश्यता कम होने से आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जबकि ट्रांस भारत के दोनों हेलिकॉप्टर सुरक्षित गुप्तकाशी पहुंच चुके थे।

Chardham Heli Seva: मौसम खराब, केदारनाथ के लिए नहीं उड़े हेलिकॉप्टर, सहस्त्रधारा नियंत्रण केंद्र से निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं दोनों पायलट की ओर से सूचना दी गई थी कि आर्यन का हेलिकॉप्टर अभी तक नहीं पहुंचा है जिसके बाद खोज शुरू हुई। इधर डीजीसीए ने खराब मौसम में उड़ान भरने पर ट्रांस भारत के दोनों पायलट योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई के लाइसेंस छह-छह माह के लिए रद्द कर दिए हैं। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम में हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए डीजीसीए ने दोनों पायलट पर यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें