फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: टिकट के नाम पर यात्रियों से 1.70 लाख ठगे, वेबसाइट पर दिए नंबर पर काॅल करना पड़ा भारी

Wed, 29 May 2024 03:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)।

सार

एक वेबसाइट पर दिए नंबर पर काॅल कर टिकट बुक कराना यात्रियों को भारी पड़ गया। हेली टिकट बुक कराने के नाम पर यात्रियों से 1.70 लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
फ्रॉड - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी के दो मामलों में पुलिस ने गुप्तकाशी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों में ठगों ने यात्रियों से हेली टिकट बुक कराने के नाम पर 1.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस वर्ष यात्रा में हेलिकॉप्टर टिकट की एवज में ठगी का यह पहला मामला है।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे के मुताबिक, सोमवार देर शाम को गुप्तकाशी पुलिस को हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी की दो शिकायत मिलीं। एक में यूपी के वाराणसी निवासी चंद्रम अग्रवाल ने बताया, उन्होंने हेलिकॉप्टर टिकट के लिए एक वेबसाइट पर जानकारी ली थी। वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर पर कॉल की तो कॉलर ने अपना नाम आकाश सिंह बताया और टिकट के नाम पर 80 हजार रुपये खाते में जमा कराए।

लेकिन, सोमवार को जब चंद्रम अपने परिवार के साथ गुप्तकाशी पहुंचे तो आकाश हैलीपैड पर नहीं मिला। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। दूसरी शिकायत में अमेठी के रहने वाले श्याम लाल शाह ने बताया, एक व्यक्ति ने उनके और उनके सहकर्मियों के हेली टिकट बुक कराने के लिए उनसे 91,800 रुपये लिए, लेकिन यहां पहुंचने पर न तो वह व्यक्ति मिला और उससे संपर्क हो पा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee:  धार्मिक ग्रंथ कुरान की बेअदबी पर भड़के मुस्लिम समुदाय के लोग, कोतवाली पहुंचकर किया हंगामा

दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने यात्रियों से उत्तराखंड सरकार की अधिकृत वेबसाइट से ही हेलिकॉप्टर टिकट बुक करने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें