फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: बच्चों के विवाद में पड़े परिजन, देखते ही देखते भिड़ने लगे, ईंटों से पीट पीटकर एक व्यक्ति की ले ली जान

Wed, 29 May 2024 02:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

खेल-खेल में बच्चों में विवाद हो गया और इस विवाद में परिजन भी कूद गए। मामला इतना बढ़ गया कि इस दौरान ईट से पीट पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की टांडा भनेड़ा गांव में एक ग्रामीण की ईटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में मंगलवार की देर रात कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। बच्चों के परिजन भी मौके पर आ गए। देखते ही देखते बच्चों के परिजन आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के अनीस के सिर और सीने पर ईंटों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मध्यप्रदेश में पिता-भाई की हत्या करने वाली किशोरी हरिद्वार में गिरफ्तार, प्रेमी ने भी छोड़ा साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें