आम आदमी को भी मिले हैं टिकट
युकाडा सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि हेली सेवाओं की टिकट बुकिंग में लगने वाले आरोप निराधार हैं। वह लगातार टिकट बुकिंग का फीडबैक ले रहे हैं। आम श्रद्धालुओं को भी हेली सेवाओं के टिकट मिले हैं।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: वीआईपी दर्शन पर सवाल...भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, मुख्य सेवक के रूप में धाम गए सीएम धामी
अक्तूबर के कुछ टिकट बाकी
10 मई से 20 जून और सितंबर माह की हेली सेवाओं के टिकट पूरे बुक हो चुके हैं। अक्तूबर माह के करीब 1800 टिकट बचे हुए हैं, जिनकी बुकिंग खुली हुई है। इसके अलावा 21 जून से 15 सितंबर तक मानसून सीजन की हेली सेवाओं की बुकिंग अभी खुलनी बाकी है।