फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: हेली सेवा के लिए उत्साह, 38 मिनट में ही फुल हुई 10 मई तक के लिए टिकट बुकिंग

Thu, 04 May 2023 08:58 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Ticket booking News:  आईआरसीटीसी की ओर से हेली टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला गया था। जिसमें आठ से 10 मई तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए आठ से 10 मई तक टिकटों की बुकिंग मात्र 38 मिनट में ही फुल हो गई। इसमें कुल 663 टिकटों पर 1738 सीटों की बुकिंग की कई। उधर, केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण बुधवार को हेली सेवा का संचालन पूरी तरह से बंद रहा।

विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि बुधवार को आईआरसीटीसी की ओर से हेली टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला गया था। जिसमें आठ से 10 मई तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। जिसमें 38 मिनट में ही तीन दिन की सभी टिकटें फुल हो गई।

Rudraprayag: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमखंड जोन में फंसे चार पोर्टर, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौसम के कारण हेली सेवा का संचालन बाधित हो रही है। तीन मई को गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन बंद रहा। उन्होंने बताया कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा का 25 अप्रैल से शुरू हुई थी। दो मई तक आठ एविएशन कंपनी के कुल 964 उड़ान की गई। जिसमें 5342 यात्री हेलिकॉप्टर से केदारनाथ गए। जबकि 5116 यात्री वापस आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें