फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: तीन दिन बाद बारिश-बर्फबारी से मिली राहत, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 04 May 2023 08:39 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: बारिश से तापमान में भारी गिरावट होने से मई में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि, बृहस्पतिवार से मौसम में बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में तीन दिन बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश से राहत मिली। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबरी थमी है। सुबह चारधाम समेत प्रदेशभर में हल्की धूप खिली। वहीं,  मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों कहीं-कहीं गर्जना के साथ ओलावृष्टि और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

विगत तीन दिन से लगातार बारिश से मैदान से लेकर पहाड़ों तक जनजीवन प्रभावित है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट होने से मई में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि, बृहस्पतिवार से मौसम में बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से पूरे राज्य में बारिश से राहत मिल सकती है। चारों धामों में भी मौसम साफ रहने की संभावना हैं।

अगले दो दिन सामान्य रहेगा मौसम

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर, पिथौरागढ, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, पांच और छह मई को मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: आज सोनप्रयाग से केदारनाथ भेजे जाएंगे यात्री, डीजीपी और एसपी ने धाम में ही जमाया डेरा

काशीपुर में सबसे अधिक 40.5 मिमी बारिश

बुधवार को 12 घंटे में सबसे अधिक काशीपुर में 40.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हल्द्वानी में 38.8 मिमी, भीमताल में 31, सुल्तानपुर पट्टी में 29, चंपावत में 27, मुक्तेश्वर में 22.4, पंतनगर में 21.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें