फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: आज खुला पोर्टल, आठ से दस मई के लिए कर सकेंगे टिकटों की बुकिंग

Wed, 03 May 2023 03:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Ticket booking News: यात्री गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कराया जा सकता है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुधवार को आईआरसीटीसी का पोर्टल खुल गया है। इसके तहत आठ, नौ व दस मई के लिए बुकिंग की जाएगी। यूकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि आईआरसीटीसी की ओर से तीन मई को दोपहर 12 बजे पोर्टल पर बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


Chardham Yatra: बर्फबारी को देखते हुए आज स्थगित रहेगी केदारनाथ यात्रा, पुलिस ने की सहयोग की अपील

इसके तहत गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कराया जा सकता है। सी रविशंकर ने ये भी कहा है कि दिनभर में केदारनाथ हेली सेवा के जो टिकट रद्द होते हैं, उनके सापेक्ष उसी दिन टिकट बुकिंग की सुविधा भी आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसे करें बुकिंग

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें