फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: आज से शुरू होगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, ऐसे करें अप्लाई, पढ़ें किराया और नियम

Sat, 08 Apr 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Update: 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। आईआरसीटीसी की ओर से 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी जाएगी लेकिन हेली टिकट बुक कराने के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के टिकट की बुकिंग नहीं हो पाएगी। एक समय में एक ई-मेल आईडी से 6 सीट और समूह में यात्रा करने पर 12 सीटों की बुकिंग कर सकते हैं। पूरे यात्रा काल में एक आईटी पर दो बार ही टिकट बुकिंग की सुविधा होगी।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट, संक्रमण नहीं थमा तो यात्रा के लिए अलग से जारी होगी SOP

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी। पहली बार हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा रही है। गुप्तकाशी से आर्यन एविएशन, व ट्रांस भारत एविएशन, फाटा से पवन हंस, कैस्ट्रल, थंबी और ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन, सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एयर क्राफ्ट कंपनी के माध्यम से हेली सेवा चलाई जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर पर टिकट बुक होगा।

बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी दिखानी होगी

यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी भी दिखानी होगी। जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र को देना होगा।
विज्ञापन

पहले फेज में 30 अप्रैल तक होगी बुकिंग

केदारनाथ हेली सेवा के लिए पहले फेज में 25 से 30 अप्रैल तक टिकटों की बुकिंग होगी। यदि कोई यात्री एक मई के लिए टिकट बुकिंग करना चाहता तो नहीं होगा। इसके बाद बाद दूसरे चरण का बुकिंग स्लाॅट खोला जाएगा।

इतना होगा किराया

हेली सेवा का रूट          एक तरफा    दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)
गुप्तकाशी से केदारनाथ     3870             7740
फाटा से केदारनाथ            2750             5500
सिरसी से केदारनाथ          2749             5498
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें