कोर्ट ने भी बचाव पक्ष की दलीलों का समर्थन किया और पुलिस से गिरफ्तार करने की वजह पूछी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को बताया। लेकिन, कोर्ट ने शाह को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। जमानती प्रस्तुत करने के बाद उसे पुलिस कस्टडी से रिहा कर दिया गया है।
अस्पताल का डिनर और थाने में किया ब्रेकफास्ट
नरेंद्र शाह को जब गिरफ्तार किया गया, तब तक वह एम्स में डिनर कर चुका था। रातभर उसे थाने की हवालात में रखा गया। यहां उसने पेट में दर्द बताया तो डॉक्टरों सलाह पर उसे दवा दी गई। सुबह फिर से डॉक्टरों से पूछकर दवा दी गई। इसके बाद ब्रेकफास्ट में थाने के मेस में बनी दाल दी गई। दोपहर का खाना शाह ने नहीं खाया था।