फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: आज से रोज खुलेगा पोर्टल, अब यात्रा से छह दिन पहले कर सकेंगे टिकट बुकिंग

Tue, 09 May 2023 06:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Ticket booking News: केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए अब आईआरसीटीसी का पोर्टल प्रतिदिन खुलेगा। इसमें यात्रा से छह दिन पहले यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलिकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा करने के लिए आज से आईआरसीटीसी का टिकट बुकिंग पोर्टल रोजाना खुलेगा। यात्रा से छह दिन पहले टिकट बुक करने की सुविधा होगी। नौ मई को यात्री 14 मई की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक करा सकेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए अब आईआरसीटीसी का पोर्टल प्रतिदिन खुलेगा। इसमें यात्रा से छह दिन पहले यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी।

Chardham Yatra: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चारों धाम में दिखा अद्भुत नजारा, दर्शन को उमड़े यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन


13 मई तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। रोजाना आईआरसीटीसी का पोर्टल दोपहर 12 बजे खुलेगा। हेली टिकट बुकिंग करने के लिए यात्रियों का चारधाम यात्रा पंजीकरण अनिवार्य है। उसके बाद ही वे टिकट बुकिंग कर पाएंगे।

विज्ञापन

16 दिनों में 5.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद 16 दिनों में 5.51 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रोजाना बारिश व बर्फबारी के बावजूद दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें