12 मई से बुकिंग स्लॉट 10 दिन के लिए खोला जाएगा
इसे देखते हुए वर्तमान में यात्रा से छह दिन पहले प्रतिदिन टिकटों की बुकिंग की जा रही है, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मई से बुकिंग स्लॉट 10 दिन के लिए खोला जाएगा। इसमें यात्री 18 से 27 मई तक की यात्रा के लिए हेली टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। आने वाले समय में बुकिंग स्लॉट को और भी बढ़ाया जाएगा। सीईओ ने बताया कि 17 मई तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।