फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: एक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से खुलेगी बुकिंग, यहां मिलेगी जानकारी

Fri, 14 Apr 2023 05:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Update:  आईआरसीटीसी ने 8 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। जिसमें 25 से 30 अप्रैल तक के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की गई। लेकिन पहले ही दिन सभी टिकट फुल हो गए थे।
विज्ञापन
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ हेली सेवा के लिए 1 से 7 मई तक टिकटों की बुकिंग 18 अप्रैल से शुरू होगी। आईआरसीटीसी का बुकिंग पोर्टल 12 बजे खुल जाएगा। हेली टिकटों की बुकिंग करने के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण होना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के यात्री टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


Chardham yatra 2023: तीन तरीके से होगा तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन, पढ़ें जरूरी जानकारी

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसी दिन से केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार बुकिंग का जिम्मा आईआरसीटीसी को दिया गया है। पहले चरण में 25 से 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। एक ही दिन में सभी टिकट हो गए थे। कुल 2673 टिकटों की बुकिंग में 6263 यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग 18 अप्रैल से शुरू की जाएगी, जिसमें 1 से 7 मई तक की टिकट बुकिंग की जाएगी। इसके बाद की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग का समय अलग से निर्धारित किया जाएगा। इस बार हेली सेवा के लिए पारदर्शी सिस्टम अपनाया गया है, जिससे यात्रियों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें