फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: 21 करोड़ से संवरेगा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग, भूस्खलन जोन की होगी मरम्मत

Tue, 03 Sep 2024 09:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Kedarnath Dham: बीते 31 जुलाई को अतिवृष्टि से 16 किमी लंबा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग 29 स्थानों पर प्रभावित हुआ था जिसमें से 16 स्थानों पर मार्ग ध्वस्त हो गया था।
विज्ञापन
केदारनाथ पैदल मार्ग पर मरम्मत करते जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही पैदल मार्ग के भूस्खलन व भू-धंसाव जोन का स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा। रास्ते को दुरुस्त करने के लिए लोनिवि ने 21 करोड़ से अधिक लागत के 29 प्रस्ताव तैयार किए हैं। जल्द ये प्रस्ताव जिला कार्यालय के माध्यम ये शासन को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


बीते 31 जुलाई को अतिवृष्टि से 16 किमी लंबा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग 29 स्थानों पर प्रभावित हुआ था जिसमें से 16 स्थानों पर मार्ग ध्वस्त हो गया था। लोनिवि ने रास्ते को घोड़ा-खच्चरों के संचालन और पैदल आवाजाही लायक तो बना दिया है। मगर अब इस रास्ते को चौड़ा किया जाएगा।

Kedarnath Dham: पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, पैदल मार्ग से पहुंचने लगी निर्माण सामग्री, 240 मजदूर जुटे
विज्ञापन


विज्ञापन

लोनिवि गुप्तकाशी-केदारनाथ के अधिशासी अभियंता विनय झिंक्वाण ने बताया कि पूरे पैदल मार्ग पर पर्याप्त चौड़ाई, टूटे पैदल मार्ग का निर्माण, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन का स्थायी समाधान, तीखे मोड़ों को सरल बनाने, ध्वस्त पुश्तों का मानकाेनुसार पुनर्निर्माण के लिए 21 करोड़ से अधिक की लागत के 29 प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन सभी प्रस्तावों को शासन को भेजा जाएगा। बरसात से पैदल मार्ग को कम क्षति हो, इसके लिए भी जरूरी कार्य किए जाएंगे।

रामबाड़ा में बनेगा बैलीब्रिज
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपदा व अतिवृष्टि से प्रभावित रामबाड़ा में मंदाकिनी नदी पर बैलीब्रिज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए यहां प्रारंभिक सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। जल्द बैलीब्रिज मंगाकर उसे स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें