फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो रुक सकती है सारा-सुशांत की 'केदारनाथ' की रिलीज, उत्तराखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Thu, 06 Dec 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
kedarnath
विज्ञापन

केदारनाथ त्रासदी वर्ष 2013 को केंद्र में रखकर एक प्रेमकथा पर बनी फिल्म ‘केदारनाथ’ के उत्तराखंड में रिलीज होने पर पेंच फंस गया है। प्रदेश में फिल्म के कई दृश्यों पर आपत्ति और विरोध की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है।

विज्ञापन


समिति में डीजीपी अनिल रतूड़ी, सचिव गृह नितेश झा और सचिव सूचना दिलीप जावलकर शामिल हैं। यह समिति फिल्म के सात दिसंबर को रिलीज होने से पहले अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। 

 

केदारनाथ फिल्म के निर्माता का पुतला फूंका

केदारनाथ फिल्म को लेकर प्रदेश में कई जगह विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। भाजपा के कई नेताओं ने भी फिल्म के दृश्यों को वास्तविकता से दूर और आस्थाओं से विपरीत बताते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग सरकार से की थी।

मुख्य किरदार सुशांत राजपूत और सोहा अली खान के बीच फिल्माए कई दृश्यों पर केदारनाथ के स्थानीय निवासियों और मंदिर से जुड़े लोगों ने विरोध जताया है। बुधवार को सरकार ने केदारनाथ फिल्म को लेकर की जा रही आपत्तियों के संदर्भ में परीक्षण के लिए कमेटी गठित की। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार उत्तराखंड में फिल्म के प्रदर्शन के संबंध में निर्णय लेगी। 

फिल्म के निर्माता और अभिनेता का पुतला फूंका

फिल्म ‘केदारनाथ’ के विरोध में हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) और बद्री केदार समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को फिल्म के निर्माता और अभिनेता का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि फिल्म के कई हिस्सों में हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने के दृश्य हैं। इसलिए प्रदेश में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए।

हिंजामं के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू गुलाटी के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ता बुधवार को लैंसडौन चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद सात दिसंबर को रिलीज होनी वाली फिल्म केदारनाथ के निर्माता अभिषेक कपूर और अभिनेता सुशांत राजपूत का पुतला फूंका। कार्यकर्ता प्रदेश में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। 
 

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचायी

जिला अध्यक्ष मंगल प्रसाद उनियाल और महानगर प्रमुख प्रभात बिष्ट ने कहा कि फिल्म निर्माता ने केदारनाथ धाम में हिंदू धारणा के विपरीत फिल्म की शूटिंग कर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचायी है।

प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सुशील कुमार, संदीप सिंह, रवि, मनोज, राहुल पंवार, ललित दिवेश, रोहन, दिवाकर जोशी, सूरज रावत, रोहित पांडे, नामेंद्र आदि शामिल रहे। 
 
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड का पुतला दहन किया

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्य्क्ष भूपेन्द्र सैनी के नेतृत्व में फिल्म केदारनाथ आपदा पर बनी फिल्म में अश्लीलता व लव जेहाद को बढ़ावा देने वाली बताते हुए रानीपुर मोड़ पर सेंसर बोर्ड  का पुतला दहन किया गया। 

संघटन मंत्री भगवन कार्की ने कहा की फिल्म अश्लीलता की सारी हदों को पार करते हुए केदारनाथ में 2000 वर्ष से मुसलमानों का होना, उसके साथ ही वहां की छात्रा के साथ लव जेहाद के रूप में प्रेम प्रसंग, केदारनाथ में नमाज पढ़ना आदि विषयों से आहत हिंदू जागरण मंच ने हाईकोर्ट की ओर रुख किया है।

साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। पुतला दहन करने वालों में युवा वाहिनी प्रदेश महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विभाग अध्य्क्ष उत्कर्ष वालिया, स्वतंत्र सैनी, रजत, दिवाकर, राहुल, नरेंद्र गुप्ता, अवनीश कुमार, विनोद, अजय चौहान, मयंक, उदय राठी, सौरभ गुप्ता, जतिन, पुनीत, कमल, शशि पाल, अनूप पाल, यशपाल, पंकज जोशी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें