साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा उसके बाद भी जबरदस्ती फिल्म रिलीज की गई तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हमारी भावनाओं का अनादर करने का अधिकार किसी को नहीं है। सरकारों को इस बात पर जरूर सोचना चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में युवा वाहिनी प्रदेश महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विभाग अध्य्क्ष उत्कर्ष वालिया, स्वतंत्र सैनी, रजत दिवाकर, राहुल, नरेंद्र गुप्ता, अवनीश कुमार, विनोद उपाध्याय, जॉनी गुज्जर, अजय चौहान, मयंक, उदय राठी, सौरभ गुप्ता, जतिन, पुनीत, कमल, शशिपाल, अनूप पाल, यशपाल, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।
विवादों से घिरी सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ का मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराओं को ताक पर रखकर बनी फिल्म केदारनाथ की रिलीज पर उठे विवाद के बीच उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि भगवान केदारनाथ का अपमान करते हुए विदेशी रुपयों के दम पर फिल्म का निर्माण किया गया है। याचिकाकर्ता स्वामी दर्शन भारती ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर प्रार्थना की है कि फिल्म केदारनाथ में पहाड़ समेत हिंदुओं की आस्था और विश्वास के साथ भद्दा मजाक किया गया है।
फिल्म में दिखाया गया है कि केदारनाथ में सैकड़ों वर्षों से मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं जबकि वहां एक भी मुस्लिम या इस्लामिक परिवार नहीं रहता है। फिल्म निर्माता ने केदारनाथ की आपदा को लव जिहाद से जोड़कर आस्था और विश्वास पर कुठाराघात किया है।