मौसम खराब, नहीं पहुंचा हेलिकॉप्टर
लिनचोली में तैनात पुलिस चौकी प्रभारी राजबर सिंह राणा की मौजूदगी में शवों को आपातकालीन हेलिपैड भीमबली लाया गया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें हेलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग नहीं पहुंचाया जा सका। इधर, शुक्रवार को भी हेलिकॉप्टर का करीब तीन-चार घंटे इंतजार किया गया, लेकिन मौसम साफ नहीं होने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के नेतृत्व में डीडीआरएफ के जवान शवों को पैदल मार्ग से सोनप्रयाग लेकर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से शवों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां शनिवार को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।