भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि केदारनाथ आपदा की घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने केदार आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आपदा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने धाम के जीर्णोद्धार व सुरक्षा का बीड़ा उठाया है।
आपदा की सातवीं बरसी पर उन्होंने कहा कि इस जख्म का दर्द हमेशा बना रहेगा। हमारी बाबा भोले नाथ से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति दें व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भगत ने धाम के जीर्णोद्धार व सुरक्षा के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया।