300 से अधिक निजी टेंट संचालित
25 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में अभी तक आए दिन खराब मौसम के चलते टेंटों में यात्री कम ही रुके हैं। बावजूद, उन्हें प्रतिदिन तीनों टेंटों की दो-तीन यात्रियों की बुकिंग मिल रही है। अन्य टेंट संचालक रजनी शर्मा, दीपा नेगी, मीना पुंडीर, रीना बिष्ट का कहना है कि कोई भी कार्य असंभव नहीं होता है। शुरूआत करने की जरूरत है।
इसी उद्देश्य के साथ वे टेंट संचालन कर रहीं हैं। बताया कि बारिश, बर्फबारी से अभी दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम के ठीक होते ही टेंटों का संचालन बेहतर होने की उम्मीद है। बता दें कि इस बार केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग से धाम तक 300 से अधिक निजी टेंट संचालित हो रहे हैं।
यात्रियों को कर रहीं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
गुप्तकाशी। केदारनाथ क्षेत्र के विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महिलाएं टेंटों में आने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं। यहां तक कि स्वयं ही बुजुर्ग व महिलाओं को ठंड से बचाने के लिए कई बार चाय भी पिला रही हैं। टेंट संचालक रीना अग्रवाल बताती हैं कि उन्होंने अपने टेंट में किचन का सामान भी रखा है। ऐसे में बुजुर्गों के लिए चाय, गर्म पानी की व्यवस्था कर लेती हूं।
केदारनाथ में रहना ही मुश्किल होता है। ऐसे में वहां महिलाओं द्वारा टेंटों का संचालन करना अपने आप में गौरव की बात है। महिलाएं किसी से कम नहीं है, इसे मातृ शक्ति चरितार्थ कर रहीं हैं। -शैलारानी रावत, विधायक केदारनाथ विस