फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बनेगा केदारनाथ की तरह मंदिर: 12 महीने होंगे बाबा केदार के दर्शन, शिलान्यास में जाएंगे सीएम धामी

Mon, 08 Jul 2024 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ दर्शन छह महीने बर्फ के चलते नहीं हो सकते। वहीं बहुत से लोग किसी न किसी कारण दिव्य धाम तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में दिल्ली में बनने वाले मंदिर में बाबा के प्रतिरूप के सुलभ दर्शन हो सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बुुराड़ी इलाके में केदारनाथ धाम की तरह भव्य मंदिर बनाया जाएगा। जहां भक्तों को 12 महीने बाबा के सुलभ दर्शन हो सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि केदारधाम का शिलान्यास 10 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

विज्ञापन


श्री केदारनाथ धाम, दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र राैतेला ने बताया कि केदारनाथ दर्शन छह महीने बर्फ के चलते नहीं हो सकते। वहीं बहुत से लोग किसी न किसी कारण दिव्य धाम तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में दिल्ली में बनने वाले मंदिर में बाबा के प्रतिरूप के सुलभ दर्शन हो सकेंगे। मंदिर दो साल में तैयार हो जाएगा।

देहरादून में मूसलाधार बारिश: 'समंदर' बनीं राजधानी की सड़कें, घुटनों तक भरा पानी, डूबते दिखे वाहन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंदिर का 10 जुलाई को शिलान्यास किया जाएगा। जिसमें केदारनाथ धाम से लाई गई शिला का पूजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें