फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, पैदल मार्ग से पहुंचने लगी निर्माण सामग्री, 240 मजदूर जुटे

Tue, 03 Sep 2024 06:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Kedarnath Dham:  31 जुलाई को अतिवृष्टि के बाद से केदारनाथ तक घोड़ा-खच्चरों के साथ ही पैदल आवाजाही मुश्किल हो गई थी। लेकिन अब  घोड़ा-खच्चरों से निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचने लगी है, जिससे कार्यों में तेजी आने लगी है।
विज्ञापन
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचने लगी है, जिससे यहां पुनर्निर्माण कार्य भी तेजी से होने लगे हैं। अब धाम में 240 मजदूर और कर्मचारी निर्माण कार्यों में जुटे हैं।

विज्ञापन


संगम स्थित घाट, सरस्वती नदी पर पुल, यात्रा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, बीकेटीसी भवन, अस्पताल भवन, हक-हकूकधारियों के लिए आवासीय निर्माण का काम जोरों पर चल रहा, जिन्हें इस सीजन में पूरा करने का लक्ष्य है। 31 जुलाई को अतिवृष्टि के बाद से केदारनाथ तक घोड़ा-खच्चरों के साथ ही पैदल आवाजाही मुश्किल हो गई थी।

Chamoli: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला...नंदानगर में धारा 163 लागू, गोपेश्वर में रैली, 500 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि ने 25 दिन में पैदल मार्ग को दुरुस्त कर घोड़ा-खच्चरों का संचालन शुरू कराया था। इसके बाद पैदल आवाजाही के साथ ही यात्रा भी शुरू हो गई। अब, घोड़ा-खच्चरों से निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचने लगी है, जिससे कार्यों में तेजी आने लगी है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिंक्वाण ने बताया, केदारनाथ में पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन हो रही बारिश से निर्माण कार्यों में दिक्कत हो रही है। बावजूद कार्यों को समयबद्ध पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें