केदारनाथ धाम को और संवारा जाएगा। तीर्थ स्थल पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को आसानी हो।
तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए केंद्र सरकार ने प्रसाद (पिलग्रिमेज रिजुवनेशन ऑगमेंटेशन ड्राइफ) और हृदय (हेरिटेज सिटी डेवलपमेंटल ऑगमेंटेशन योजना) शुरू की है।
प्रसाद योजना में केदारनाथ धाम को भी शामिल किया गया है। सर्वे की जिम्मेदारी देहरादून स्थित भारतीय मानव सर्वेक्षण को दी गई है।