फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनीः उत्तराखंड के लिए भारी होंगे 48 घंटे, राजधानी में मौसम खराब

Wed, 21 Sep 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain
विज्ञापन
उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश का साया मंडराने लगा है। बुधवार की सुबह राजधानी देहरादून में घना अंधेरा छा गया। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन


वहीं रुड़की के बुग्गावाला में शिवालिक पहाड़ों पर तेज बारिश से रायघाटी नदी उफान पर आ गई। अचानक पानी बढ़ने से नदी के बीच दोहराये में लोकल बस फंस गई। बस में 30 से 40 यात्री सवार थे।

मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल में आगामी 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।  इस पर नजर रखी जा रही है। 

राजधानी में भी फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेशभर में मंगलवार को कई जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार

बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उधर, मंगलवार को राजधानी देहरादून में दिन में आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप भी खिली रही। लेकिन शाम को कहीं-कहीं हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं मंडल में आगामी 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी है। यहां नजर रखी जा रही है। बुधवार की सुबह से चेतावनी सक्रिय मानी जाएगी।

प्रदेश के अनेक स्थानों पर बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार हैं। बारिश की वजह से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें