आदिगुरु शंकराचार्य के दर्शनों को पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु
केदारनाथ धाम में मंदिर से लगभग 100 मीटर पीछे आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल है, जहां सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। साथ ही कई यात्री यहां ध्यान लगा रहे हैं। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत पहले चरण में आदिगुरु शंकराचार्य समाधिस्थल का पुनर्निर्माण किया गया है। उधर, रेतस कुंड में भी भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। यहां ऊं नम: शिवाय का उच्चारण करते ही कुंड से बुलबुले उठते हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षक भर्ती में चयनित 70 से अधिक महिला अभ्यर्थियों का चयन होगा रद्द, नहीं मिल सकता आरक्षण का लाभ
जोरों पर चल रहा पुनर्निर्माण कार्य
केदारनाथ। यहां पुनर्निर्माण कार्य के दूसरे चरण के कार्य जोरों पर चल रहे हैं। दोपहर बाद ठंड बढ़ने के बाद भी मजदूर कार्य में जुटे हैं। यहां भवनों का कार्य चल रहा है। साथ ही सरस्वती नदी पर पुल निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बीकेटीसी भवन, अस्पताल सहित अन्य कार्य अंतिम चरण में हैं।