फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस के टिकट ब्लैक करने पर एक गिरफ्तार

Thu, 17 May 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath
विज्ञापन

केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेलीकॉप्टर सेवा के टिकट ब्लैक करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका सहयोगी फरार होने में सफल रहा।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि विगत 15 मई को हेली कंपनी यूटीएयर के फाटा हेलीपैड पर टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक विजय सिंह राणा व उसका एजेंट प्रतापा वेंकटा सुब्रह्मण्यम वारा प्रसाद, विशाखापट्टनम से यादव ट्रेवल्स के एजेंट पीएस राजू के साथ 33 यात्रियों को केदारनाथ दर्शन के लिए लाया था। दल द्वारा एजेंट को 2 लाख 30 हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन एजेंट 80 हजार रुपये और देने की मांग करने लगा।

इस पर हेलीपैड प्रभारी ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक मीणा के निर्देश पर सीओ अभय कुमार और गुप्तकाशी व फाटा चौकी प्रभारी ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ चौकी फाटा में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रतापा वैंकटा सुब्रह्मण्यम वारा प्रसाद के कब्जे से 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


उसका साथी विजय सिंह राणा अभी हत्थे नहीं चढ़ा है। कुछ दिन पूर्व अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन की ओर से पुलिस महानिदेशक को केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली कंपनियों के टिकट ब्लैक किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग व एसपी हरिद्वार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। यह टीम हेली सेवाओं की सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें