केदारनाथ दर्शन के बाद लौटते समय चार युवक लिनचोली व रामबाड़ा में नदी किनारे फंस गए है। युवकों ने बताया कि केदारनाथ दर्शन के उपरांत लौटते समय उन्होंने शॉर्टकट के लिए नदी किनारे का रास्ता पकड़ लिया। काफी देर नदी किनारे चलते रहने के बाद आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केदारनाथ यात्रा पर आए चार युवक रामबाड़ा से लिनचोली में मंदाकिनी नदी के किनारे फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल निकाला। यात्री केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे। तभी नदी किनारे फंस गए।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट, लिनचोली द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि केदारनाथ दर्शन के बाद लौटते समय चार युवक लिनचोली व रामबाड़ा में नदी किनारे फंस गए है जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट लिनचोली से मुख्य आरक्षी प्रविंद्र धस्माना के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे में उक्त युवक तक पहुंचकर नदी किनारे से सभी को एक-एक कर सुरक्षित निकाला, जिसके उपरांत उन्हें लिंचोली पहुंचाया गया। युवकों ने बताया कि केदारनाथ दर्शन के उपरांत लौटते समय उन्होंने शॉर्टकट के लिए नदी किनारे का रास्ता पकड़ लिया। काफी देर नदी किनारे चलते रहने के बाद आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया और अंधेरा भी हो गया जिसके चलते वे लोग वहां फंस गए।