फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath dham: केदारनाथ में जल्द मिलेंगी तिरुपति बालाजी जैसी सुविधाएं, ट्रस्ट के साथ होगा एमओयू

Tue, 04 Oct 2022 04:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में लगभग 200 करोड़ की लागत से कार्य चल रहे हैं। देश दुनिया के श्रद्धालुओं का आकर्षण केदारनाथ धाम के प्रति बढ़ रहा है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए तिरुपति बालाजी ट्रस्ट सुविधाओं में मददगार बनेगा। सात अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री उत्तराखंड आएंगे। इसी दौरान तिरुपति बालाजी ट्रस्ट और बदरी केदार मंदिर समिति के बीच एमओयू हो सकता है।

विज्ञापन


केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में लगभग 200 करोड़ की लागत से कार्य चल रहे हैं। देश दुनिया के श्रद्धालुओं का आकर्षण केदारनाथ धाम के प्रति बढ़ रहा है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक 13.24 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं। आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर में भी हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं।

Uttarakhand: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा, आज पहुंचेंगे देहरादून
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में व्यवस्थाओं व सुविधाओं में तिरुपति बालाजी ट्रस्ट को अच्छा अनुभव है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आंध्र प्रदेश सरकार को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया था। सरकार के प्रस्ताव पर आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री कोट्टू सत्यनारायण सात अक्तूबर को उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वह केदारनाथ धाम भी जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान इस बाबत एमओयू किया जाएगा।

विज्ञापन

ये मदद कर सकता है तिरुपति बालाजी ट्रस्ट

1. भीड़ प्रबंधन में मार्गदर्शन।
2. श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं।
3. मंदिर में दर्शन की व्यवस्था।

तिरुपति बालाजी और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैंने आंध्र प्रदेश सरकार को प्रस्ताव दिया था। इस पर आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तिरुपति बालाजी ट्रस्ट और बदरी केदार मंदिर समिति के बीच एमओयू के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। केदारनाथ धाम में कई बिंदुओं पर ट्रस्ट की ओर से सहयोग किया जाएगा।
-सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें