फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं ने सभामंडप से किए बाबा के दर्शन, बीकेटीसी ने समय दो घंटे बढ़ाया

Sat, 06 May 2023 10:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

मौसम में सुधार होने के बाद अन्य दिनों की अपेक्षा छह मई को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। भीड़ को देखते हुए सुबह चार बजे से ही धर्म दर्शन शुरू कर दिए गए थे। बीते शुक्रवार तक सुबह पांच बजे से धर्म दर्शन हो रहे थे। बताया कि अपराह्न में भी मंदिर को बंद करने का समय एक घंटे कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को केदारनाथ में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह 6 से 8 बजे तक मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराए गए लेकिन इसके बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने सभामंडप से दर्शन कराने शुरू कर दिए। इसके बाद दिनभर शिव भक्तों को सभामंडप से ही दर्शन कराए गए।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में सुधार होने के बाद अन्य दिनों की अपेक्षा छह मई को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। भीड़ को देखते हुए सुबह चार बजे से ही धर्म दर्शन शुरू कर दिए गए थे। बीते शुक्रवार तक सुबह पांच बजे से धर्म दर्शन हो रहे थे। बताया कि अपराह्न में भी मंदिर को बंद करने का समय एक घंटे कम कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall in Badrinath: धाम में शुरू हुई बर्फबारी, तस्वीरों में देखें श्रद्धालुओं का उत्साह और ये खूबसूरत नजारा

शनिवार को अपराह्न बाद चार बजे मंदिर बंद किया गया। इस दौरान भगवान केदारनाथ को बाल भोग लगाया गया और गर्भगृह की साफ-सफाई की गई। इसके बाद शाम पांच बजे से भक्तों ने आराध्य के श्रृंगार दर्शन किए। उन्होंने बताया कि मौसम और अन्य परिस्थितियों के हिसाब से केदारनाथ में दर्शन व्यवस्था संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें