फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: 470 लाख से संवरेगा बाबा केदार का गद्दी स्थल, जल्द शुरू होगा पहले चरण का काम

Wed, 22 Feb 2023 01:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

इसके लिए एक्सप्रेस पब्लिकेशन और बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर मंदिर/ केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर परिसर के विस्तारीकरण, सौंदर्यीकरण और कोठा भवन के पुनर्निर्माण के प्रथम चरण के काम एक्सप्रेस पब्लिकेशन (मदुरई) प्राइवेट लिमिटेड करेगा। इस पर 470.39 लाख रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन


इसके लिए एक्सप्रेस पब्लिकेशन और बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बीकेटीसी के कैनाल रोड स्थित कार्यालय में अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में समझौता हुआ। बीकेटीसी की ओर से मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह और एक्सप्रेस पब्लिकेशन की ओर से महाप्रबंधक (प्रशासन व प्रोजेक्ट्स) अवनीश सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

प्रथम चरण में ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में टेंपल प्लाजा, एडमिन बिल्डिंग, वर्तमान प्रशासनिक भवन के फसाड का विकास कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्यों का डिजाइन और आर्किटेक्ट बीकेटीसी की ओर से पर्वतीय पौराणिक शैली में कराया गया है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने पब्लिकेशन ग्रुप का धन्यवाद करते हुए कहा कि ओंकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तारीकरण, कोठा भवन के जीर्णोद्धार के बाद ऊखीमठ एक नए डेस्टिनेशन के रूप में श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों के सम्मुख होगा।
विज्ञापन


कहा, जल्द ही द्वितीय फेज की डीपीआर भी तैयार हो जाएगी, जिसमें कोठा भवन, उषा-अनिरुद्ध विवाह मंडप आदि के जीर्णोद्धार कार्य होने हैं। तीसरे चरण में मंदिर परिसर के बाहर सौंदर्यीकरण व पार्किंग निर्माण के काम होंगे। कहा, मार्च में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समय लेकर भूमि पूजन करा दिया जाएगा। इस मौके पर बीकेटीसी के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, एक्सप्रेस पब्लिकेशन के देबाशीष बोस व नरेंद्र सेठी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें