फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Opening Date: महाशिवरात्रि पर होगी बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि तय, डोली प्रस्थान का भी निकाला जाएगा दिन

Mon, 28 Feb 2022 02:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ

सार

बाबा की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से धाम प्रस्थान का दिन भी तय होगा।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की जाएगी। आगामी एक मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


ओंकारेश्वर मंदिर में सभी तैयारियां शुरू
इस मौके पर आराध्य देवी-देवताओं का श्रृंगार व आरती के बाद भोग लगाया जाएगा। सुबह 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में आचार्यगणों व वेदपाठियों के द्वारा पंचांग गणना कर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया जाएगा। साथ ही बाबा की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से धाम प्रस्थान का दिन भी तय होगा।

ये भी पढ़ें...रूस-यूक्रेन युद्ध:  बंकर में शरण लिए हुए बेटी को देख थमे नहीं मां के आंसू, वीडियो कॉल पर कहा- पीएम मोदी पर भरोसा

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इधर, समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में होने वाले अनुष्ठान के उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह, सदस्य व वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें