23 घंटे तक खुल रहा केदारनाथ मंदिर
रुद्रप्रयाग। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि केदारनाथ में उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर को 23 घंटे तक खुला रखा जा रहा है। सुबह 4 बजे कपाट खोले जा रहे हैं। पूजा-अर्चना व अन्य धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद सुबह 5 बजे से धर्म दर्शन शुरू हो रहे हैं। अपराह्न 3 बजे बाबा केदार को बाल भोग लगाया जा रहा है, जिस कारण आधा घंटे मंदिर को बंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत, हार्ट अटैक से केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा जान
गर्भगृह की साफ-सफाई के बाद 3.30 बजे मंदिर में पुन: भक्तों को धर्म दर्शन कराए जा रहे हैं जो सांय 7 बजे तक हो रहे हैं। इसके बाद बाबा केदार की सांयकालीन आरती हो रही है और 7.30 बजे से श्रृृंगार दर्शन शुरू हो रहे हैं, जो रात्रि 11 बजे तक हो रहे हैं। इसके बाद, मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व पाठ किए जा रहे हैं, जिसमें भक्तों की ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजाएं शामिल हैं, संपादित की जा रही हैं, जो सुबह 4 बजे तक हो रही है।
केदारनाथ में बीते सात दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या
दिन दर्शनार्थियों की संख्या
17 मई 32253
18 मई 30890
19 मई 34893
20 मई 37480
21 मई 38682
22 मई 33715
23 मई 32652