फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: पत्नी के साथ बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे सीएम धामी, एम्स के ट्रामा रथ का किया फ्लैग ऑफ

Tue, 11 Oct 2022 12:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीएम धामी मंगलवार को केदारनाथ पहुंचे और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पूजा अर्चना कर बाबा केदार का आशीर्वाद भी लिया। इससे पहले सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास से एम्स के ट्रामा रथ का फ्लैग ऑफ किया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्नी के साथ बाबा केदार के धाम पहुंचे। यहां पूजा अर्चना करने के उपरांत उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दौरा किया है।  

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से एम्स के ट्रामा रथ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स ऋषिकेश द्वारा ट्रामा रथ के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों और अन्य स्कूलों में जाकर आम लोगों को इस चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूक करने एवं प्रशिक्षित करने का अभियान छेड़ा है, यह सराहनीय प्रयास है।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। चिकित्सा के क्षेत्र में इस तरह की पहल कारगर साबित होंगी। एसोसिएट प्रो. एम्स ऋषिकेष डॉ. मधुर उनियाल ने कहा कि 11 से 17 अक्टूबर तक ट्रामा सप्ताह के तहत एम्स ऋषिकेश का ट्रामा रथ राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अन्य विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस को चिकित्सा के प्रति तत्कालिक सहायता और आवश्यक इलाज की जानकारी देगा एवं उन्हें प्रशिक्षित करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mulayam Singh Yadav:  उत्तराखंड और गैरसैंण राजधानी को सबसे पहले मुलायम ने बढ़ाए थे कदम, जानें ये खास बातें
विज्ञापन


यह ट्रामा रथ उत्तराखंड के आम जनमानस में ट्रॉमा  चिकित्सा के प्रति जन जागरूकता लाकर उन्हें दुर्घटना के दौरान किस प्रकार से फर्स्ट ऐड दिया जाता है और घायल व्यक्ति की जान कैसे बचाई जा सकती है, इसका प्रशिक्षण देगा। सप्ताह भर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत ट्रॉमा रथ अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों पर एम्स के ट्रॉमा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें