इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हेलीपैड के निकट के स्कूल हो रहे हैं, लेकिन अब हेलीकॉप्टर का शोर कक्षा में महसूस भी नहीं होगा। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ यात्रा में हेली सेवा का संचालन कर रही सभी नौ कंपनियों को अपने हेलीपैड के निकट के दो-दो विद्यालयों में दो-दो साउंड प्रूफ कक्ष तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बताया कि वर्तमान में केदारनाथ में हेली सेवा का संचालन कर रही ऐरो एविऐशन को खाट, आर्यन एविऐशन को नारायणकोटी, ग्लोबल वेक्ट्रा को सोनप्रयाग व हिमालयन एविऐशन को सेरसी में दो-दो विद्यालयों में साउंड प्रूफ कक्षा-कक्ष बनाने की जिम्मेदारी दे दी गई है।
जबकि हेरिटेज, पवनहंस और यूटीएयर एविऐशन द्वारा जल्द दो-दो विद्यालयों में दो-दो साउंड प्रूफ कक्षा-कक्षों बनाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा पिनेकल व ट्रांस भारत एविऐशन को दो-दो विद्यालय सौंपे जाएंगे।