देव मूर्तियां भी संग्रहालय में संजोई जाएंगी
भारतीय संग्रहालय संस्थान के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और केदारनाथ मास्टर प्लान के कंसल्टेंट की निगरानी में इस भव्य संग्रहालय में केदारनाथ से जुड़ी प्राचीन व दुर्लभ वस्तुओं, साहित्य को संजोया जाएगा।
संग्रहालय में आदिगुरु शंकराचार्य से जुड़े विषयों के साथ भगवान आशुतोष के केदारनाथ रूप, केदारनाथ की महिमा, केदारनाथ यात्रा इतिहास, पांडवों का केदारनाथ सहित पंच केदार से संबंध, केदारनाथ मंदिर से जुड़ा साहित्य व संस्कृति, ताम्रपत्र, शिलापट, अभिलेख, वर्तन, वस्तुएं, देव निशाष, देव मूर्तियां भी इस संग्रहालय में संजोई जाएंगी।
संग्रहालय में चार वेद, पुराण, शिव महापुराण सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों की प्रतियां भी रखी जाएंगी। यही नहीं जून 2013 की आपदा से पहले के केदारनाथ, आपदा से प्रभावित केदारनाथ और मास्टर प्लान के तहत सुरक्षित किए जा रहे केदारनाथ के साथ भविष्य की दिव्य व भव्य केदापुरी के चित्र इस म्यूजियम में रखे जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया, संग्रहालय भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अगले दो माह में भवन को तैयार कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Pithoragarh: मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैडिंग, खराब मौसम के बीच खेत में उतारा गया
भारतीय संग्रहालय संस्थान के मार्गदर्शन में केदार गाथा संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। संग्रहालय में केदारनाथ से जुड़ी हर प्रकार की वस्तु, साहित्य और धर्म से जुड़ी सामग्री रखी जाएगी। आने वाले समय में यह संग्रहालय बाबा केदार के भक्तों को धाम के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएगा। -रवि शर्मा, कंसलटेंट, केदारनाथ मास्टर प्लान योजना