संस्कृत गीत से दी महानायक को जन्मदिवस की शुभकामनाएं
बीते 11 अक्तूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया गया। वहीं, तीन-चार अक्तूबर को एंजल का यह शो फिल्माया गया। इस दौरान एंजल ने संस्कृत गीत से अमिताभ बच्चन को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तो पूरा शो तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चन ने एंजल की माता प्रीती से जब पूछा कि आप कुछ कहना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि बेटी ने आपके लिए संस्कृत में एक गीत तैयार किया है। बस फिर क्या था महानायक की अनुमति मिलने के बाद एंजल ने अपने बेबाक अंदाज में गीत सुनाया तो उनके चेहरे पर भी खुशी की लहर साफ झलकी।