हरियाणा के जिला यमुनानगर के गांव माजरी रादौर से आए कांवडिय़ों के दल में शामिल रजनीश, विक्रम, पिंकीव अमित ने बताया कि वे शिव भक्त हैं और साबिर पाक में भी उनकी गहरी आस्था है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक सौहार्द का यही संदेश देश में भाईचारा और एकता स्थापित कर सकता है।