फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में करीब 35 लाख कांवड़ियों ने लगाई गंगा में डुबकी, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें

Mon, 29 Jul 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 10
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के मौके पर हरिद्वार में इस वक्त हर तरफ केवल भोले के भक्तों का ही रंग नजर आ रहा है। न केवल हाईवे, बल्कि शहर के भीतर भी चारों ओर केसरिया रंग और तिरंगा ही लहरा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 10
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हरकी पैड़ी गंगा तट पर रविवार को कांवड़ियों का कुंभ उमड़ पड़ा। पुल के दोनों तरफ दूर-दूर तक भगवा ही छाया था। इस बीच हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर कराई गई पुष्पवर्षा से अद्भुत नजारा उत्पन्न हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 10
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
भाव विभोर कांवड़ियों ने हर हर महादेव का उद्घोष किया। एक अनुमान के मुताबिक रविवार को करीब 35 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा। अलबत्ता, प्रशासन ने अभी तक तीन करोड़ से ज्यादा कांवडियों के जल भरकर रवाना होने का दावा किया है।

4 of 10
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी है। केवल तीन दिन शेष हैं। ऐसे में कांवड़ियों का जबरदस्त दबाव है। डाक कांवड़ की भी रेलमपेल है। उम्मीद है कि 30 जुलाई को जल चढ़ाने के बाद भीड़ हल्की हो। 
विज्ञापन

5 of 10
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हर कोई गंगा जल भरकर जल्द से जल्द अपने गृह क्षेत्र पहुंच जल चढ़ाने की जल्दबाजी में है। कांवड़ में पहुंची झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं, वहीं डीजे साउंड सिस्टम की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन

6 of 10
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
शहरवासी भी कांवड़ियों की सेवा का मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे। जगह जगह भंडारे चल रहे हैं। चाय और केले का प्रसाद उनको बांटा जा रहा है। आखिर के तीन दिन कांवड़ियों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

7 of 10
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो कावड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है लेकिन जिस तरह से पुलिस ने जगह जगह बैरीकेडिंग और अलग अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल बना कर कावड़ियों को सीधे हरकी पौड़ी जाने से रोका गया उसका सबसे ज्यादा प्रभाव पंतद्वीप में बनाए गए कांवड़ बाजार में देखने को मिल रहा है।  

8 of 10
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हमेशा की तरह इस वर्ष भी मुख्य अर्कषण वाहनों में सजी झांकियां तथा डाक वाहनों में दौड़ते युवाओं की भीड़ है। जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा गुजरती है, उसके दोनों ओर रात के समय नगर वासी बैठकर कांवड़ियों की वापसी का नजरा देखने जाते हैं।

9 of 10
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
चूंकि कांवड़ यात्रा इस समय हाईवे से गुजर रही हैं, अत: रात होते ही हजारों लोग सड़कों के किनारे पहुंच जाते हैं। सेवा शिविरों में भी भगवान शंकर की झांकियां सजाई गई हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
रात के समय कांवड़िए इन शिविरों में विश्राम करते हैं और भोले के गीतों पर नाचते-गाते वक्त गुजारते हैं। सभी सेवा शिविरों में चाय से लेकर कईं तरह के नाश्ते और भोजन परोसे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें