फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में उत्तराखंड कौथिग आज से, नहीं नजर आएगा सेब  

Fri, 20 Jan 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कौथिग - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और इसे पहचान दिलाए जाने के लिए मुंबई में आज से दस दिवसीय कौथिग शुरू हो रहा है। लेकिन, इस बार इस कौथिग में उत्तराखंड का सेब नजर नहीं आएगा। उद्यान विभाग ने इसमें प्रतिभाग नहीं किया। प्रदेश के सेब को पहचान और जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के नाम पर पिछले साल इसी कौथिग में लाखों रुपये खर्च कर सेब और जैविक उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन


पिछले साल इस कौथिग में न सिर्फ उत्तराखंड से उद्यान विभाग, जैविक उत्पाद परिषद, कृषि विभाग, चाय बोर्ड सहित कुछ अन्य विभागों ने भी प्रतिभाग किया था। साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत और तत्कालीन उद्यान मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी इसमें शामिल हुए थे।

कहा गया कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, लेकिन पिछले साल सरकार की ओर से इस पर आठ से दस लाख रुपये खर्च करने के बाद इस साल कौथिग को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। उत्तराखंड के सेब एवं अन्य उत्पादों के स्टाल लगाना तो दूर उद्यान विभाग ने कौथिग में प्रतिभाग तक नहीं किया। विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में होने को इसमें प्रतिभाग न करने की वजह बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें