फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद बीते साल 22 मार्च के बाद पहली बार काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची। काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन होने से नैनीताल समेत कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें, कोरोना संकट शुरू होने के बाद वर्ष 2020 में 22 मार्च से तमाम ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। इसमें देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस भी शामिल थी। कोरोना संक्रमण की स्थितियां सामान्य हुईं तो रेलवे बोर्ड ने तमाम ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है।
स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। 22 मार्च के बाद बंद काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को सुबह यात्रियों को लेकर देहरादून पहुंची। काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन होने से काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली, मुरादाबाद समेत तमाम जगहों के यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें