फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कटापत्थर चेक पोस्ट फिर से शुरू

Fri, 23 May 2025 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चारधाम यात्रा प्रशासन ने कटापत्थर चेक पोस्ट को छह दिन बार फिर से शुरू कर दिया है। यात्रियों की संख्या में गिरावट आने के कारण 16 मई को चेक पोस्ट को बंद किया गया था। केवल हरबर्टपुर में यात्रियों के ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड की जांच हो रही थी। अब, यात्रियों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है।



बीते वर्ष उत्तरकाशी के डामटा से चारधाम चेक पोस्ट को कटापत्थर स्थानांतरित किया गया था। उसके साथ हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे पर भी एक चेक पोस्ट बनाई गई थी। यात्री वाहनों को दोनों चेक पोस्ट पर ट्रिप और ग्रीन कार्ड की जांच की सुविधा मिल रही थी।
विज्ञापन


चारधाम यात्रियों की संख्या में कमी आने के बाद 16 मई को कटापत्थर चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया था। अब फिर चारधाम यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। पर्यटन विभाग ने 31 मई तक चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी बंद कर दिए हैं। हालांकि, हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो में ऑफलाइन पंजीकरण हो रहे हैं।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की ओर से प्रशासन और परिवहन विभाग को कटापत्थर चेक पोस्ट को फिर शुरू करने के आदेश दिए गए। शाम को छह बजे चेक पोस्ट फिर शुरू कर दिया गया। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट को दोबारा शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें